Big Bharat-Hindi News

Mizoram से मैतेई समुदाय पलायन करने को मजबूर, मणिपुर घटना का हुआ असर, सरकार ने एयरलिफ्ट कराने की तैयारी की

Mizoram (मिजोरम) : मणिपुर की घटना का असर पड़ोसी राज्य मिजोरम में भी होने लगा है। दरअसल मणिपुर में जिन महिलाओं के साथ दरिंदगी हुई है वो कुकी और जोमी जनजाति है जिसका मिजोरम में रहने वाले मिजो जाती से गहरा संबंध है। जिसके कारण मिजो युवाओं में काफी गुस्सा है। मणिपुर के इस घटना के बाद मिजोरम (Mizoram) के पूर्व विद्रोहियों ने मेतई समुदाय के लोगो को धमकी देते हुए कहा है कि वे मिजोरम छोड़ दे।

Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे

बता दे पूर्व उग्रवादी संगठन मिजो नेशनल फ्रंट के सहयोगी संगठन पीस अकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज एसोसिएशन (PAMRA) ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि ‘मिजोरम में रह रहे मैतेई समुदाय के लोग अपनी सुरक्षा के लिए राज्य छोड़ दें। बयान में कहा गया कि मणिपुर की घटना से मिजो लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, ऐसे में मिजोरम, अब मैतेई लोगों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।’

डर  का बना माहौल

इस बयान के डर की वजह से मिजोरम में रह रहे मैतेई समुदाय ने पलायन शुरू कर दिया है। हालात को देखते हुए मणिपुर की सरकार ने भी लोगों को विमान से लाने की पेशकश की है। जानकारी के अनुसार मिजोरम में करीब दो हजार मैतेई समुदाय के लोग रहते हैं। ये अधिकतर राजधानी आइजवाल और इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के वीडियो पर कड़ी टिप्पणी की, कहा इस जघन्य अपराध पर 77 दिन बीत….

हालांकि मिजोरम की सरकार ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि उन्हें मिजोरम में कोई खतरा नहीं है और मैतई बहुल कई जगहों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है। लेकिन इसके बावजूद लोग मिजोरम से पलायन कर रहे हैं। बता दें कि मणिपुर में जारी हिंसा के बाद से अभी तक 12 हजार से ज्यादा कुकी और जोमी जनजाति के लोग मिजोरम में शरण ले चुके हैं।

भाजपा उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बता दे वीडियो वायरल होने के बाद मिजोरम भाजपा उपाध्यक्ष वनरामचुआंगा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने भारत सरकार पर चर्च जलाने का समर्थन करने का आरोप लगाया है। 357 चर्च नष्ट कर दिये गये। उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी की आलोचना की, जिससे भाजपा की ‘ईसाई विरोधी पार्टी’ के रूप में धारणा मजबूत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *