बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने लूटी महफिल ,गोल्डन मिनी ड्रेस पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने एक खास लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। नव्या ने हाल ही में ऐसा आउटफिट पहना, जिसकी खासियत उसकी कीमत या किसी बड़े डिजाइनर का नाम नहीं, बल्कि उससे जुड़ी पुरानी याद है। बताया जा रहा है कि नव्या ने करीब 11 साल पुराना आउटफिट पहनकर एक इवेंट में शिरकत की और अपने अंदाज से पूरी महफिल लूट ली।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
दरअसल डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने फैशन इंडस्ट्री में अपने 40 साल पूरे होने के खास मौके पर मुंबई में एक ग्रैंड और शानदार पार्टी रखी थी। जहां कई सितारे शामिल हुए। वहां अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरी। वो गोल्डन मिनी ड्रेस में नजर आईं, जो उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा के 2015 में पहने गए लुक से काफी मिलती-जुलती थी। बताया जा रहा है की यह ड्रेस लगभग 4 करोड़ की ही ।
फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खिंचा
नव्या का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि पुराने आउटफिट को उन्होंने जिस तरह से कैरी किया, उसने फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दिल्ली में बड़ा हादसा : इमारत गिरने से कई छात्र मलबे में दबे, रेस्क्यू अभियान जारी
आज के दौर में जहां सेलेब्स अक्सर नए और महंगे कपड़ों में नजर आते हैं, वहीं नव्या का इतने साल पुराने आउटफिट को दोबारा पहनना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस अंदाज को फैशन के साथ-साथ टिकाऊ फैशन और पुरानी चीजों को नए अंदाज में इस्तेमाल करने की सोच से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
फैशन सेंस की तारीफ की
सोशल मीडिया पर नव्या की तस्वीरें सामने आते ही यूजर्स उनके लुक की तारीफ करने लगे। किसी ने उनकी सादगी को पसंद किया तो किसी ने उनके फैशन सेंस की तारीफ की। नव्या ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल सिर्फ नए कपड़ों का मोहताज नहीं होता, बल्कि उसे कैरी करने का अंदाज सबसे ज्यादा मायने रखता है।
