Big Bharat-Hindi News

NDA  ने 4 सितम्बर को किया बिहार बंद का आह्वान, PM मोदी की मां को गाली देने का करेंगे विरोध प्रदर्शन 

पटना: कल यानी 4 सितम्बर को  NDA  के सभी घटक दलों ने पुरे बिहार को  बंद करने का  आह्वान किया है। राज्य स्तर पर बिहार बंद सुबह सात से अपराह्न 12 बजे तक रहेगा। बंद के दौरान आपात सेवा जैसे रेल, एम्बुलेंस आदि आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जायेगा। एनडीए  के सभी घटक दलों की महिला मोर्चा इस बंद का नेतृत्व करेंगी।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

दरअसल वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा की एक जनसभा में राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ  अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद से  सोसल मिडिया पर भी जुबानी जंग शुरू है। इस बाबत एनडीए ने कड़ा विरोध जताते हुए बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद की घोषणा मंगलवार को पटना में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। एनडीए नेताओं ने बताया कि 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद रहेगा।

मनेर में बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या करके पेड़ से लटकाया, पुलिस जाँच में जुटी  

NDA  नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि इस अपमानजनक घटना के विरोध में राजग का महिला मोर्चा 4 सितंबर को सड़कों पर उतरेगा और एक सशक्त विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएगा. यह बंद बिहार की राजनीति में एक नया मुद्दा बन गया है, जो आने वाले चुनावों में प्रमुखता से उठाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *