आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नया खुलासा, आकांक्षा की माँ ने सिंगर समर सिंह पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

उत्तर प्रदेश: आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। सारनाथ थाना पुलिस ने आत्महत्या मामले में अब भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आकांक्षा दुबे की मां की शिकायत पर की है। ऐक्ट्रेस की माँ ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
वाराणसी पहुंचकर भोजपुरी एक्ट्रेस की की मां ने पुलिस को बताया है कि समर सिंह ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। वह लगातार आकांक्षा को प्रताड़ित करता था और मारता-पीटता भी था। मां ने यह भी दावा किया है समर सिंह ने आकांक्षा से 5 करोड़ रुपये लिए थे और जब भी वह पैसे मांगती थी तो समर सिंह उसके साथ ज्यादती करता था।
“बुलेट पे जीजा” फेम Akanksha Dubey ने की आत्महत्या, वनारस के होटल में मिला शव
आकांक्षा की मां ने बताया कि बीते 21 मार्च को बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब सिंगर समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर संजय सिंह ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। आकांक्षा की असिस्टेंट और मेकअप आर्टिस्ट रेखा मौर्या ने भी पुलिस को बताया कि उस दिन सेट पर मैडम जोर जोर से रो रही थीं। दूसरी ओर, भोजपुरी सिंगर समर सिंह रविवार से ही गायब हैं। आकांक्षा दुबे ने इसी वेलेंटाइन्स डे पर सोशल मीडिया पर समर सिंह के साथ अपने रिलेशन का खुलासा किया था।