Big Bharat-Hindi News

बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, विधायकों पर गिर सकती है गाज

पटना: बिहार विधान सभा अध्यक्ष  विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। विधान सभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के दौरान हुई घटना पर बयान दिया है उनके बयान से साफ संकेत मिल रहा है की सदन में बजट सत्र के दौरान हंगामा करने वाले विधायकों पर गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़े: बिहार: दरभंगा के इफ्तेखार रहमानी को उपहार में मिला चाँद पर 1 एकड़ जमीन, अमेरिकी कंपनी ने काम से खुश होकर दिया उपहार

दरअसल अध्यक्ष ने कहा है जिन लोगो ने सदन की गरिमा को कलंकित किया है उन्हें आचार समिति देखेगी और कार्रवाई भी करेगी। मामला प्रक्रियाधीन है । वही आगे विधान सभा अध्यक्ष ने कहा  जो लोग अच्छा काम कर रहे है उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। बता दे बिहार विधान सभा के सचिव राजकुमार सिंह के रिटायरमेंट होने पर विदाई देते हुए अध्यक्ष विजय सिन्हा ने ये बयान दिया। वही उपाध्यक्ष महेश्वर हजारे ने भी विधान सभा के सचिव को विदाई दी।

यह भी पढ़े: बिहार: नवादा जिले में जहरीली शराब पिने से 6 लोगो की मौत, तेजस्वी ने नितीश को भ्रष्ट बाबुओ का संरक्षक बताया

बता दे की 23 मार्च को विधान सभा बजट सत्र के दौरान वपक्ष और सत्तापक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। बिहार विशेष सशत्र पुलिस बल अधिनियम के विरोध को लेकर विपक्ष ने विधान सभा का घेराव किया था। वही विधायकों ने अध्यक्ष के आसान को भी कैद कर लिया था। बाद में सदन के अंदर पुलिस बल को बुलाकर लाठी चार्ज करवानी पड़ी। पूरा दिन शोर शराबा होता रहा। इसी बाबत विधान सभा अध्यक्ष ने ये फैसला लिया है की भविष्य में ये घटना फिर दोहराया न जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *