Big Bharat-Hindi News

बिहार में लगातार कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 82 लोगो की गयी जान , पटना में कोरोना से हालात गंभीर

पटना: बिहार में कोरोना का कहर विकराल रूप लेता जा रहा है। हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बता दे  पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 13,789 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।  इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,202 हो गई है। वही पटना जिले की हालत और भी ख़राब है। शनिवार को राजधानी पटना  में सबसे अधिक 3,024 कोरोना मरीज मिले हैं। वही  प्रदेश में 24 घंटे में कोविड 19  से 82 मरीजों की मौत हुई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 95 हजार 686 लोगों की जांच हुई. जिसमें 13 हजार 789 लोग पॉजिटिव पाए गए। बिहार में अब तक कुल 3 लाख 73 हजार 261 मरीज ठीक हुए हैं। जिसके कारण ठीक होने वाले मरीजों का औसत आंकड़ा गिरकर 77.10% हो गया है। जबकि अब तक कुल 2642 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में 82 लोगों की जान गई है।

वही राज्य में 10,905 लोगों ने चौबीस घंटे में कोरोना को मात दी है। वही    शनिवार को पटना में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है, यहां कोरोना के 3024 नए मरीज मिले हैं इससे यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17,375 पहुंच गई है।  वहीं, औरंगाबाद में 508, बेगूसराय में 611, भागलपुर 330, गया में 969, खगड़िया में 339, जमुई में 311, पूर्णिया में 424, सारण में 412, सुपौल में 400, पश्चिमी चंपारण में 537, मुजफ्फरपुर में 534, नालंदा में 637, समस्तीपुर में 237, नवादा में 292, सीवान में 286 और अररिया में 236 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *