राँची: अज्ञात युवती की लाश की पहचान पर इनाम की राशि बढाकर 5 लाख : राँची पुलिस ने किया ऐलान

झारखण्ड: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में युवती की निर्मम हत्या की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। रांची के ओरमांझी में युवती की सिर कटी लाश मिले 6 दिन बीत चुके हैं। लेकिन युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। युवती की हत्या ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
आज रांची के एसएसपी समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। खुद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। और मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी उन सभी कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे पूरी घटना का खुलासा हो सके। लेकिन घटना के तकरीबन 6 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक का खुलासा नहीं हो पाया है।
वही रांची पुलिस ने अज्ञात महिला की जानकारी या कातिल की जानकारी देने वाले को इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 500000 कर दी है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के अनुसार जो भी व्यक्ति विशेष अज्ञात युवती की जानकारी देगा कि यह कौन है, उसे जिला पुलिस की तरफ से पांच लाख रूपए इनाम दिया जाएगा।
दरअसल रांची के औरझा मांझी थाना क्षेत्र के पास के जंगलों में कुछ दिन पहले ही एक युवती का कटा शव मिला था। उस युवती के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना के अनुसार युवती को बेरहमी से पीटा गया था । यहां तक की उसके गुप्तांग भी काट दिए गए। जंगल में मिले खून के निशान के जरिए पुलिस जांच में जुट गई है। अभी तक युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है।