शीशे का स्काइ ब्रिज का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण: नए साल में खोला जाएगा

राजगीर: बिहार के राजगीर में शीशे और स्टील की बनी स्काई वाक ब्रिज बनकर तैयार है शनिवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ब्रिज का निरीक्षण किया और उन्होंने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक धरती राजगीर में विकास की नई धारा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी और राज्य पर्यटन का हब बनने के लिए एवं रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी।
वही मुख्यमंत्री ने जू सफारी और नेचर सफारी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नेचर सफारी को इस तरह से बनाया जा रहा है नई पीढ़ी के बच्चे बच्चियां और दूसरे उम्र के लोग भी इंजॉय कर सकेंगे और साथ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी होगा। आवागमन के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में मार्च तक नालंदा जिले के राजगीर में बन रहे नेचर सफारी में चल रहे तमाम निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
बता दे स्काई वाक ग्लास ब्रिज 85 फुट लंबा और 6 मीटर चौड़ा है। यह ब्रिज 250 फुट ऊंचाइयों पर बन रहा है जो विश्व का तीसरा ,देश का दूसरा और बिहार का पहला स्काई वॉक ग्लास फ्लोर ब्रिज है।