बिहार विशेष सशत्र पुलिस बल विधेयक को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी बोले – सरकार पुलिस को गुंडा और रंगदार बनाना चाहती है।

पटना: बिहार विधान सभा द्वारा पास बिहार विशेष सशत्र पुलिस बल विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गयी है। सरकार और विपक्ष दोनों आमने सामने आ गए है। इस बिल को लेकर सरकार का मानना है पुलिस बल सशर्त अधिकार देने से राज्य में शांति अमन बहाल होगा। अपराध की गतिविधि पर लगाम लगेगी। वही इसके विपरीत तेजस्वी यादव ने कहा है की सरकार पुलिस को गुंडा और रंगदार बनाना चाहती है।
पुलिस वाला गुंडाराज
मुख्यमंत्री ने कहा की सबका अधिकार बंटा रहेगा ऐसा नहीं है सब कुछ पुलिस ही करेगी। पुलिस को जो अधिकार दिया जायेगा वो काम करेगी। वही उनका कहना था पुलिस को संरक्षण का अधिकार है, अपराधी जब अपराध करेगी तो क्या पुलिस वहां मूक दर्शक बनी रहेगी। तो अधिकार किस काम का। इसलिए यह सशत्र पुलिस बल विधेयक लाया गया जिससे पुलिस ऐसे वारदातों पर त्वरित कार्रवाई कर सके। जबकि विपक्ष का कहना है यह कानून जिस तरह अंग्रेजो ने लागू किया था वही आज नितीश सरकार में लागु किया जा रहा है। जिससे पुलिस अपनी मनमानी करेगी। यह सरकार पुलिस वाला गुंडाराज स्थापित करना चाहती है।
इसके अलावा राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा की इस तरह से पुलिस आम लोगो को भी बिना बजह के गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने आगे कहा की आम लोगो को पकड़ा जायेगा बोलेगा चलो थाने ,नहीं तो थोड़ा RCP टैक्स दो, इस पर आम नागरिक बोलेगा- मेरा जुर्म क्या है। तो इस पर पुलिस कहेगी-” नहीं मुझे पूरा विश्वास है तुम अपराधी हो। अब आम नागरिक भी इससे परेशान होगा।