NBDSA ने News18 इंडिया पर लगाया 50000 रूपए का जुर्माना, एंकर अमन चोपड़ा पर पूरे मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने का लगा आरोप
दिल्ली: (NBDSA) न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने न्यूज18 इंडिया द्वारा प्रसारित पांच कार्यक्रमों के खिलाफ आदेश पारित किया है। जिसमे न्यूज18 इंडिया को जुर्माना लगाते हुए वीडियो हटाने का निर्देश दिया है। पूरा शो अमन चोपड़ा एंकरिंग कर रहे है जिस पर NBDSA ने आपत्ति जताई है। दरअसल NBDSA ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सामान्यीकृत बयान देकर सांप्रदायिक नैरेटिव देने के लिए न्यूज18 इंडिया पर आरोप लगाया है।
न्यूज18 इंडिया पर प्रसारित पांच कार्यक्रमों के खिलाफ आदेश पारित किया गया है।
पहला आदेश चैनल पर आयोजित वाद-विवाद के संबंध में है जिसे अमन चोपड़ा द्वारा शो का प्रसारण 18.1.2022 को किया गया था। इस शो को एनबीडीएसए ने सांप्रदायिक ओवरटोन के रूप में पाया और लिंक को हटाने के निर्देश के साथ 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
वही दूसरा आदेश अमन चोपड़ा द्वारा आयोजित वाद-विवाद के संबंध में है। जिसमे 4 जनवरी को एक मुस्लिम युवक को पुलिस द्वारा सार्वजनिक पिटाई का वीडियो दिखाते हुए न्यूज़ एंकर अमन चोपड़ा ने “पुलिस की डांडिया” कह कर सम्बोधित किया था। इस सन्दर्भ में एनबीडीएसए (NBDSA) ने कहा कि एंकर ने कुछ उपद्रवियों के कृत्यों के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया । साथ ही 25,000 रुपये जुर्माना भी लगाया।
एनबीडीएसए का तीसरा आदेश अमन चोपड़ा द्वारा 28.07.2022 को प्रवीण नेतरू हत्याकांड पर आयोजित शो के खिलाफ था। एनबीडीएसए ने देखा कि ” एंकर का एजेंडा स्पष्ट था” और कुछ उपद्रवियों के कृत्यों के लिए एक पूरे धर्म को दोषी ठहराया गया था। एनबीडीएसए का चौथा आदेश 29.09.2022 को अमन चोपड़ा द्वारा आयोजित शो के खिलाफ था। जिसमे NBDSA ने टिकर्स को सांप्रदायिक पाया।
लिंक हटाने का भी दिया निर्देश
एनबीडीएसए का पांचवां कार्यक्रम अमन चोपड़ा द्वारा 05.08.2022 को ” गजवा -ए-हिंद” शीर्षक से आयोजित शो के खिलाफ था। एनबीडीएसए ने देखा कि एंकर ने एक सांप्रदायिक कथा देने की कोशिश की और आपत्तिजनक और भड़काऊ टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया। इस वीडियो पर
20000 रुपये का जुर्माना लगाया है और लिंक हटाने का निर्देश दिया गया।