Overbridge collapses: नालंदा में ओवरब्रिज गिरा, एक व्यक्ति की हुई मौत, कई लोगो के दबे होने की संभावना

Overbridge collapses: नालंदा में ओवरब्रिज गिरने से एक की मौत की पुष्टि, कई लोगो के दबे होने की आशंका। यह हादसा भागन बिगहा में 29 नंबर पोल के पास हुआ।
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में शाम को फोरलेन सड़क पर बना ओवरब्रिज गिर (Overbridge collapses) गया। ओवरब्रिज गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर उसकी चपेट में आ गये। जिसमे एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वही कई और के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबा हटाने की बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
कई मजदूर चपेट में आये
यह हादसा नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र में हुआ है। वहां फोरलेन की सड़क बनायी जा रही है। उसी दौरान शुक्रवार शाम को वह ओवरब्रिज गिर गया। ओवरब्रिज गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर उसकी चपेट में आ गये।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
घटना स्थल पर पहुंचे नालंदा के वेना के बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। एक व्यक्ति के मरने की खबर है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। मलबा हटने के बाद ही स्थिति क्लीयर हो पायेगी।
मलबा हटाने के लिए पटना से मशीन मंगवाई जा रही है
वही घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क और पुल निर्माण में शुरू से काफी घटिया सामान का व्यवहार किया जा रहा था। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस मलबे को हटाने का इंतजाम कर रही है। नालंदा में मलबे को हटाने का कोई संसाधन ही मौजूद नहीं था। इसलिए पटना से मशीन मंगवायी जा रही है।मलबा हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की पुल के निचे कितने लोगो के दबे हुए है