Skip to main content

Big Bharat-Hindi News

पटना में शीतला माता मंदिर के पास जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार

पटना: अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शीतला माता मंदिर ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान बरामद जिंदा हैंड ग्रेनेड को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और कुछ लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अगमकुआं थाना पुलिस ने शीतला माता मंदिर ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान एक जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद होने की बात सामने आई।

हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया और बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई। बरामद विस्फोटक की जांच की जा रही है कि यह किस प्रकार का हैंड ग्रेनेड है और इसे वहां तक कैसे पहुंचाया गया।

जमुई की शर्मनाक घटना पर श्रेयसी सिंह सख्त, बोलीं- दोषियों की पहचान कर जल्द हो गिरफ्तारी”

पुलिस गिरफ्तार दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उनके पास हैंड ग्रेनेड कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस इस मामले में संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की भी जांच कर र

ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *