Shakti Kapoor के बेटे को ड्रग्स मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच से ड्रग्स सेवन का हुआ खुलासा
बॉलीवुड: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई और बॉलीवुड के मशहूर विलेन Shakti Kapoor के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलोर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर ड्रग्स सेवन करने का आरोप लगा है। सिद्धांत कपूर के साथ साथ उनके 5 लोगो को भी ड्रग्स सेवन के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी थी। जहाँ रेव पार्टी में पहुंचे सिद्धांत कपूर सहित 6 लोगों को कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
बेंगलुरु सिटी के ईस्ट डिवीजन के डीसीपी डॉ भीमाशंकर एस गुलेड, के अनुसार ड्रग्स लेने के मामले में सिद्धांत कपूर की जांच पॉज़िटिव आई है। सिद्धांत को उल्सूर पुलिस स्टेशन लाया गया है। सिद्धांत कपूर के मेडिकल से पता चला है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था। हम उसे पहले ही गिरफ़्तार कर चुके हैं और आगे की जांच कर रहे हैं। हम उसे न्यायिक हिरासत में भेजेंगे।
जब शक्ति कपूर से पूछा गया तब…
इस बारे में जब शक्ति कपूर से पूछा गया कि क्या सिद्धांत काम के लिए बेंगलुरु गया था, तब अभिनेता ने कहा, “हां, वह एक डीजे (डिस्को जॉकी) है और वह पार्टियों में अपने काम के लिए जाता रहता है, और इसी के लिए वह बेंगलुरु में था। मुझे नहीं पता कि ये सारी खबरें कहां से आ रही हैं। मैं बहुत जल्द अपने बेटे से बात करूंगा। मुझे पता बस इतना पता है कि यह सच नहीं हो सकता।
यह भी पढ़े: पटना (Patna): सोनू सूद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह जरूरतमंदों के लिए मसीहे से कम नहीं हैं।
पहला मामला नहीं
बता दे यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी सिद्धांत ड्रग्स मामले में फंसे है। इससे पहले साल 2008 में भी मुंबई में एक रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने सिद्धांत को भी हिरासत में लिया था। पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए 240 लोगों में सिद्धांत भी शामिल थे।