Big Bharat-Hindi News

महाकाल की नगरी उज्जैन में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 72 घंटे का CCTV फुटेज खंगाला, संदिग्ध ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

महाकाल की नगरी उज्जैन में 12 वर्षीया बच्ची मल्लापुरा रोड पर अर्धनग्न हालत में काफी देर तक भटकते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। 8 किलोमीटर तक भटकने के  बाद भी कोई मदद को आगे नहीं आया और न ही उसे तन ढकने के लिए कपड़े दिए।

मध्य प्रदेश:  महाकाल के नगरी  उज्जैन की घटना  यह बताती है कि  हमारा समाज कितना कायर और असंवेदनशील हो चुका है। 12 वर्षीया बच्ची मल्लापुरा रोड पर अर्धनग्न हालत में काफी देर तक भटकते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। उसके प्राइवेट पार्ट पर घाव दिख रहे थे खून से लथपथ थी। जिससे पता चलता उसके साथ दरिंदगी हुई। लेकिन 8 किलोमीटर तक भटकने के  बाद भी कोई मदद को आगे नहीं आया और न ही उसे तन ढकने के लिए कपड़े दिए।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला थाना क्षेत्र महाकाल का है। सोमवार को पुलिस को यहाँ के बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम के पास एक घायल बच्ची के पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुँची। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। वह अर्धनग्न अवस्था में थी और कपड़े खून से सने हुए थे। पुलिस ने पीड़िता को फ़ौरन अस्पताल पहुँचाया। बच्ची बेहद डरी हुई थी। वह ठीक से बोल नहीं पा रही थी।

माँ के साथ भी हुई दरिंदगी

बताया जा रहा है कि उसने अपनी माँ के साथ भी दरिंदगी होने की जानकारी दी। हालाँकि, पीड़िता की माँ का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। एक्सपर्ट के मुताबिक बच्ची उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बताई जा रही है।

पुलिस ने फ़ौरन केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी। बच्ची को खून पुलिस वालों ने दिया। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। वहाँ मेडिकल के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता के साथ रेप होने की पुष्टि की। जाँच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। एक ऑटो ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। घटना सोमवार (25 सितंबर, 2023) की है।

8 किलोमीटर तक भटकती रही

वही दूसरी तरफ CCTV फुटेज खँगाला गया। इन फुटेज में बच्ची घंटों से उज्जैन के अलग-अलग इलाकों में बदहवास हो कर भटकती और लोगों से मदद माँगती दिखाई दे रही है। लगभग 8 किलोमीटर की दूरी नाबालिग पीड़िता ने पैदल ही घायल हालत में तय की। इस दौरान वह सांवराखेड़ी मार्ग, तिरुपति ड्रीम्स, हाटकेश्वर विहार कॉलोनी सहित चिंतामण ब्रिज मार्ग पर भटकती रही।

ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने अपनी जाँच का दायरा बढ़ाते हुए 72 घंटों की CCTV फुटेज निकलवाई। इस फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची के साथ हाटकेश्वर मार्ग पर दिखा। जाँच के दौरान वह संदिग्ध ऑटो ड्राइवर निकला जिसे हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। अन्य अन्य फुटेज सोमवार की सुबह लगभग 5 बज कर 52 मिनट का मिला है। इस फुटेज में उज्जैन की ड्रीम्स कॉलोनी से हड़बड़ा कर गुजर रही बच्ची से एक वृद्ध व्यक्ति ने सवाल-जवाब किया। बच्ची ने बस इतना बताया कि कुछ लोग उसके पीछे लगे हैं। इतना कह कर वो आगे बढ़ गई।

रेल यात्रा के दौरान परेशानी से बचने के लिए भारतीय रेल से जुड़ी अपने अधिकार के बारे में जाने,

पीड़िता के ठीक होने की प्रतीक्षा

अभी तक हुई जाँच में पीड़िता के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के किसी हिस्से की निवासी होने की अपुष्ट जानकारी मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस ने पुष्टि के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को सम्पर्क किया है। पीड़िता के मूल पते की तस्दीक करवाई जा रही है। अभी तक पीड़िता की माँ का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस बच्ची के ठीक होने की प्रतीक्षा कर रही है। पीड़िता उज्जैन क्यों, कहाँ और किसके पास आई थी इसकी भी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है। केस भी अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *