Big Bharat-Hindi News

Rahul Gandhi ने किसान आंदोलन पर दिए विवादित बयान पर भाजपा को घेरा, कहा – पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है

Rahul Gandhi ने किसान आंदोलन पर दिए विवादित बयान पर भाजपा को घेरा, कहा – भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है। ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है।

नई दिल्ली :किसान आंदोलन पर कंगना द्वारा दिए गए विवादित बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर है। वही इसी क्रम में विपक्ष के नेता (Rahul Gandhi) राहुल गाँधी ने X पर लम्बा पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि  किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है। ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कंगना रनौत के विवादित बयान से भाजपा ने किनारा किया, साथ ही भविष्य में अनाप-शानप न बोलने का निर्देश भी दिया

उन्होने आगे लिखा है “किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, MSP पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है। अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता। नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें – INDIA किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *