रांची: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे अभिनेता पीयूष मिश्रा, बोले- ‘उनकी आंखों में

रांची: झारखंड में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक या अन्य कारण से यहां समर्थन देने नहीं आए हैं, बल्कि छात्रों की तकलीफ देखकर उनसे मिलने पहुंचे हैं।
पीयूष मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। इंटरव्यू के दौरान छात्रों की आंखों में दर्द और उनकी परेशानी के साथ आंसू देखकर वह भावुक हुए। उन्होंने कहा, “मैं किसी और कारण से समर्थन देने नहीं आया। मैंने कुछ छात्रों का इंटरव्यू देखा, उनकी आंखों में दर्द देखा, उनकी तकलीफ देखी और उनकी आंखों में आंसू देखे। मेरे लिए इतना काफी था।
पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस की जीप समेत 10 गाड़ियां फूंकी
अभिनेता ने कहा कि वह युवाओं को पसंद करते हैं और उनका काम भी युवाओं के लिए है। उन्होंने कहा, “मैं नौजवानों को पसंद करता हूं। आपके लिए ही गाता हूं, आपके लिए ही एक्टिंग करता हूं, तो मैं यहां पर आ गया।
पीयूष मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों की मदद की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाने-पीने की व्यवस्था, तिरपाल और अन्य जरूरी सामान के साथ आर्थिक स्तर पर भी जितनी मदद संभव थी, वह पहले ही की जा चुकी है।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करें
उन्होंने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हैं और आगे भी जितना संभव होगा, मदद करने का प्रयास करेंगे। उनके प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से छात्रों में भी उत्साह देखने को मिला।














