Ranchi Violence: रांची में हुई भारी हिंसा, इलाकों में कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद, बिहार सरकार के मंत्री की गाड़ी में हुई तोड़ फोड़
- रांची में जुम्मे के नमाज के बाद हुई भारी हिंसा
- मंत्री नितिन नवीन की गाड़ियों में की गई तोड़ फोड़
- कई इलाकों में कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद
Ranchi Violence रांची : भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा के द्वारा दिए गए बयान के कारण हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर हिंसा के बाद आज जुमे की नमाज के बाद यूपी के प्रयागराज, लखनऊ, सहारनपुर में भारी हिंसा देखने को मिला है। वही रांची में भी भारी हिंसा भड़क गई। रांची का मेन रोड का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस और उपद्रवियों के बीच पथराव शुरू हो गया। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया और आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे आयी पुलिस को भी भागना पड़ा।
कई पुलिसकर्मी हुए गंभीर रूप से घायल
इस पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की है। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मौके पर रांची के सभी थानों के थानेदार और डीएसपी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री नितिन नवीन की गाड़ियों में की गई तोड़ फोड़
इसी बीच भीड़ का मुआयना करने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन प्रदर्शनकारियों के बीच में घिर गए। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी पर भी हमला कर दिया। उस हमले में उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा और शीशे टूट गए। किसी तरह पुलिस की सहायता से मंत्री ने अपनी जान बचाई।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करें
कई इलाकों में कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद
इस हिंसा के बाद प्रशासन ने पूरे रांची शहर में ही कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए तमाम तरह की पाबंदियां रहने वाली हैं। वही गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने सभी तरह के इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रोक लगा दी है। शुक्रवार की शाम सात बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक यह रोक लगायी गयी है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल नहीं बिगड़े, इसको देखते हुए सभी तरह के इंटरनेट सेवा पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दिया गया है।
यह भी पढ़े: (Prayagraj) प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद चले देसी बम, पुलिस के साथ भी झड़प
हेमंत सोरेन ने नाराजगी जाहिर की
रांची में हुए बवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जाहिर की है। वे कहते हैं कि ऐसी घटनाएं चिंता में डालने वाली हैं। जो नफरत फैलाना चाहते हैं, वो ऐसी साजिशें रच रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्वों की गलती का सभी खामियाजा भुगत रहे हैं।
देश के विभिन्न जगहों में हुई हिंसा
- प्रयागराज में पत्थरबाजी करने वाले 22 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।
- सहारनपुर में भी 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- हावड़ा में नूपुर के बयान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। 13 जून तक इंटरनेट सेवा किया गया सस्पेंड।
- अहमदाबाद के कई मुस्लिम इलाकों में विरोध पर्दशन
- हैदराबाद में जोरदार प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी की गई