Skip to main content

Big Bharat-Hindi News

जमुई की शर्मनाक घटना पर श्रेयसी सिंह सख्त, बोलीं- दोषियों की पहचान कर जल्द हो गिरफ्तारी”

जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस घटना को समाज को शर्मसार करने वाला बताया है।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करें

श्रेयसी सिंह के मुताबिक, घटना 19 सितंबर की शाम हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की और कार्रवाई शुरू की। उनके अनुसार अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन को वीडियो में नजर आ रहे अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

बता दे बिहार के जमुई 19 सितंबर की शाम मड़वा पहाड़ से लौट रहे थे उसी दौरान कुछ मनचलो ने नाबालिग छात्र-छात्रा को सड़क पर घेरकर अभद्रता, मारपीट और छेड़खानी  की। जिसका सोसल मिडिया पर वीडियो भी वायरल है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जमुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बचे हुए अभियुक्तों को पुलिस तलाश कर रही है।

जेडीयू के दो दिग्गज नेता आपस में भिड़े:,अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर लगाया बड़ा आरोप..

एडीजी सुहिता अनुपम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जमुई के मरवा गांव से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथिलेश कुमार (25), प्रमोद कुमार (26) और गोलू कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *