रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर सासाराम और नालंदा में स्थिति तनावपूर्ण, इलाके में धारा 144 लागु
रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर सासाराम और नालंदा में स्थिति तनावपूर्ण, इलाके में धारा 144 लागु, दोनों जिलों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
बिहार : रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को बिहार के सासाराम और नालंदा में हिंसा भड़कने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद दोनों जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। और साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति काबू में है। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों जिलों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
बता दे नालंदा में शुक्रवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी के बाद स्थिति भयावह बन गयी। बताया जा रहा है एक मस्जिद में भी उपद्रवियों ने आग लगाई। जिसके बाद नालंदा में देर रात फ्लैग मार्च निकालकर स्थिति का जायजा लिया। सीसीटीवी के जरिये उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। बिहार पुलिस के मुताबिक अब तक 27 असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की गयी है।
पूरा इलाका छावनी में तब्दील
इस मौके पर आईजी राकेश राठी और कमिश्नर कुमार रवि, डीएम शशांक शुभंकर और SP अशोक मिश्रा मौजूद रहे. साथ ही देर रात बैठक भी हुई. दंगा नियंत्रण वाहन, वज्र वाहन सहित दर्जनों विभागीय वाहन मौके पर मौजूद हैं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। इंटरनेट सेवा अभी तक बहाल नहीं हुई है।
हावड़ा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भयानक हिंसा , हावड़ा पुलिस ने 36 लोगो को किया गिरफ्तार
वही बिहार के सासाराम में भी स्थिति तनावपूर्ण बनीं रही। वहाँ भी रामनवमी के मौके पर गुरुवार को जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमे देर रात को हुए भारी तनाव के बाद आज उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी है। डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश कर रहे है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
18 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी
तनाव के कारण सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार में पूरी तरह से दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक हालत नियंत्रण में हैं लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है, शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सासाराम से भी 18 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।