Big Bharat-Hindi News

वैशाली में तेज रफ़्तार ट्रक ने 30 लोगो को रौंदा, 8 की मौत, पेड़ के वजह से कई लोग बचे नहीं तो होती 50 की मौत

वैशाली:  बिहार के वैशाली से  भयानक हादसे की खबर सामने आयी है। जहा सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। जिसमे  30 लोग जख्मी हो गए। जबकि 8 की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है मरने वालों में 6 बच्चे हैं। चश्मदीद  ने बताया कि अगर पेड़ नहीं होता तो 50 से ज्यादा जानें जातीं।

पेड़ नहीं होता तो 50 की मौत होती

पूरी घटना  रविवार रात करीब 9 बजे सुल्तानपुर गांव के पास की है। वहाँ एक  पीपल के पेड़ के नीचे 60 से ज्यादा लोग भुंइया बाबा की पूजा करने जुटे थे। लगभग पूजा हो चुकी थी। सभी लोग लौटने वाले थे। उसी दौरान हाजीपुर से महनार की तरफ तेजी से जा रही ट्रक लोगों को कुचलता चला गया और पेड़ से टकरा गया। चश्मदीद अनुज कुमार के मुताबिक अगर ट्रक पेड़ में नहीं टकराता तो कम से कम 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती थी।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

120 किमी प्रति घंटा ट्रक की रफ़्तार

चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार कम से कम 120 किमी प्रति घंटा रही होगी। ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था।  5.30 बजे शाम को पूजा शुरू हुई। 9 बजे लगभग ये समाप्त होने वाली थी। तभी ट्रक आया और यहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद गैस कटर से ट्रक को काटकर मृतकों को निकाला गया।  मरने वालों की उम्र 8 से 20 साल के बीच है।

सोनपुर मेला में बड़ा झूला टूटने से मचा हड़कंप, 6 लोग हुए घायल, एक की स्थिति गंभीर

वही PM मोदी ने भी घटना पर दुख जताया। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए। इस हादसे पर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *