Big Bharat-Hindi News

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने किया नगरा थाना का निरीक्षण, दहेज हत्या मामले में दोषियों की गिरफ्तारी का दिया आवश्यक निर्देश

सारण पुलिस की चौखट का लागतार चक्कर लगा रही सरिता की मां का मामला बिग भारत मीडिया द्वारा प्रमुखता से दिखाने के बाद सारण पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने नगरा थाना का निरीक्षण कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई का तत्काल निर्देश दिया।

दरअसल बीते दिन सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी, जहां एक महिला सरिता कुमारी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने फंदे लटका कर हत्या कर दिया था।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो करे

बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी परिवार वालों ने नगरा थाना को दिया।। लेकिन संतोष जनक करवाई ना होने पर परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया।। जिसके बाद इस खबर को बिग भारत मीडिया भी प्रमुखता से दिखाया। फिर प्रशासन के कान खड़े हुए।

परिवार के मुताबिक सरिता की शादी इसी नवंबर में हुई थी। लेकिन ससुराल वालों के रवैया ठीक ना होने के कारण बहुत बार परिवार के सदस्यों को भी वहां जाना पड़ता था। हाथ की मेहंदी अभी सूखी भी ना था। की सरिता को दहेज की आग में झुलसना पड़ गया।। परिवार लगातार सारण पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। लेकिन दुर्भाग्य सारण की बेटी को अब तक न्याय नहीं मिल सका था।

न्याय की गुहार में मृतका का परिवार लाचार,सारण पुलिस की चौखट का चक्कर लगा रही सरिता की मां

घटना के बाद वर्तमान नगरा थाना अध्यक्ष निर्भय कुमार से हमारे संपादक कुमार रवि बात करते हैं, तो पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वाशन दिया जाता है। जिसके बाद सारण पुलिस अधीक्षक की तेज गति की कार्रवाई के कारण , दोषियों पर शख्त कार्रवाई का निर्देश दिया जाता है। और सभी की गिरफ्तारी के लिए आदेशित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *