Big Bharat-Hindi News

Tejashwi Yadav ने अग्निपथ योजना को बताया ठेकेदारी प्रथा, कहा- BJP को  इतनी पसंद है तो अपने बच्चों को सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिलवा दें।” 

पटना: राजद नेता प्रतिपक्ष (Tejashwi Yadav) तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना को BJP को ठेकेदारी प्रथा बताया है। बता दे पुरे देश भर में युवा अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे है। जगह जगह प्रदर्शन कर रहे है। देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी किया गया। भारतीय रेल को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। वही इस योजना के समर्थन में बीजेपी बढ़ चढ़कर बोल रही है। इस योजना के कई फायदे गिना रहे है। जिस पर  RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा “BJP को ठेकेदारी प्रथा इतनी पसंद है तो BJP के मंत्री अपने बच्चों को सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिलवा दें।”

यह भी पढ़े: BJP-JDU आमने सामने : संजय जायसवाल के बयान पर भड़के ललन सिंह, कहा- BJP शासित प्रदेश में प्रशासन को क्यों नहीं कहते है, गोली चलवा दें।’

RJD नेता (Tejashwi Yadav) तेजस्वी यादव ने न्यूज़ एजेंसी ANI  को बताया की   केंद्र सरकार बताए कि 4 साल के लिए बहाल होने वाले युवकों को नियमित रूप से सेना में भर्ती होने वाले युवकों की ही तरह नियमित छुट्टी मिलेगी। इस योजना में सिर्फ सैनिक को 4 साल के लिए क्यों रखा जा रहा बड़े अफसर को भी रखा जाए

इसके  अलावा उन्होंने कहा कि  क्या ये योजना शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा है? या RSS का हिडेन एजेंडा है। वन रैंक वन पेंशन के बजाय नो रैंक नो पेंशन लाया गया। अगर BJP को ठेकेदारी प्रथा इतनी पसंद है तो BJP के मंत्री अपने बच्चों को सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिलवा दें।

वही दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार के अग्निपथ स्कीम  मुद्दे पर आज  राहुल गांधी  समेत कांग्रेस के अन्य नेता प्रदर्शन में  शामिल हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *