Big Bharat-Hindi News

समस्तीपुर में पति अपनी पत्नी की अय्याशी की भेंट चढ़ा, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

File pic

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर से युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 30 साल के सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या का आरोप उसकी पत्नी और ट्यूशन टीच  पर है। उसकी पत्नी स्मिता झा और घर में बच्चे को पढ़ने  ट्यूशन टीचर हरिओम कुमार से अवैध संबंध था।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

Big Bharat  youtube चैनल को फॉलो करे

पूरा मामला लगुनियां रघुकंठ गांव  की है । जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात सोनू ऑटो लेकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव घर के भीतर खून से लथपथ अवस्था में मिला. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित विद्यालय सनोखर में  शशि कांत कुमार जी ने प्रधान शिक्षक का पदभार ग्रहण किया।

डीएसपी सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी और गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक हरिओम के बीच अवैध संबंध की पुष्टि हुई है। कुछ दिनों पूर्व सोनू ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद विवाद हुआ और सोनू ने हरिओम को घर आने से मना कर दिया था। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *