Big Bharat-Hindi News

Chhapra में मुश्लिम लड़की और हिंदू लड़के की शादी बना चर्चा का विषय, धर्म की दीवार तोड़कर दोनों लिए सात फेरे

छपरा: (Chhapra) छपरा में मुश्लिम लड़की और हिंदू लड़के की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों ने धर्म की दीवार को तोड़कर हिंदू रीति रिवाज के साथ एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया। (Chhapra) छपरा में निशा खातून ने राजाबाबू के साथ सात फेरे लिए और  शादी के बाद दोनों प्रेमी जोड़े लड़के के घर चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के गड़खा बाजार स्थित कैलाश आश्रम में मुश्लिम लड़की  (निशा खातून)  और हिंदू लड़का (राजाबाबू)  ने हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए । इस शादी को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। वही सात फेरों के बाद प्रेमी युगल को परिजनों ने और वहां मौजूद लोगों ने उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

जानकारी   के अनुसार दोनों कई वर्षो से एक दूसरे से प्यार करते थे। कोचिंग में पढ़ने के दौरान दोनों की आंखें चार हुई और 20 साल की निशा खातून ने 23 साल के राजाबाबू को दिल दे बैठी।  धीरे -धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी। प्यार का इजहार हुआ। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन धर्म का फासला देख दोनों ने घर से भागने का फैसला किया।

BSEB Result 2023: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज 02:00 बजे जारी किया जायेगा, ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

2 महीने पहले दोनों घर से भाग भी गए। इसके बाद गावं में  पंचायत बुलाई गई। दोनों के परिवार को समझाया बुझाया  गया। बाद में दोनों परिवार ने धर्म की दीवार तोड़कर इस शादी को राजी हो गए। जिसके बाद  दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली और  दोनों हमेंशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *