Big Bharat-Hindi News

बिहार में छेड़खानी और गालीबाजी करने वालों की अब खैर नहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया बड़ा फैसला

पटना में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस होगा। 400 माफियाओं की पहचान की गई है, जिनमें से 2 पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, सोशल मीडिया अभद्रता और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार नितीश कुमार के सुशासन को और मजबूत करेगी।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

साथ ही छेड़खानी और गालीबाजी करने वालों की खैर नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि राज्य में स्कूल–कॉलेज के आस-पास मनचलों को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाया जाएगा और पिंक मोबाइल टीम की तैनाती होगी। जिसमें महिला पुलिसकर्मी होंगी। छात्राओं के साथ छेड़खानी होने पर यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और मनचलों पर कार्रवाई करेगी।

वही सोशल मीडिया पर गाली देने वालों पर भी अब कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो लोग गाली देते हैं और अभद्र टिप्पणी करते हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन क्षमता 10 मिलियन से अधिक हो उसके लिए 13 घंटे जल में रहकर छठ मैया से की प्रार्थना

बता दे गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने दो घंटे तक पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को बिहार में अलग–अलग तरह के अपराध, उनकी मॉनिटरिंग और कार्रवाई की स्थितियों का प्रजेंटेशन दिया। जिसके बाद उन्होंने विधि–व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बिहार में अब सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *