भाजपा नेता अपर्णा यादव को दी जान से मारने की धमकी, एके – 47 से मारने की दी धमकी
यूपी: भाजपा नेता अपर्णा यादव को बुधवार शाम चार बजे किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म (व्हाट्सएप) से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। धमकी की कॉल आने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।
तीन दिन के अंदर मारने की धमकी
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अपर्णा यादव के निजी सुरक्षाकर्मी दीलिप सिंह ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी है। दीलिप सिंह के मुताबिक बुधवार शाम करीब 4.11 बजे अपर्णा यादव के मोबाइल नंबर 99**** पर एक अंजान नंबर 971569781862 से मिस्ड कॉल पड़ी थी। जिसे भाजपा नेता ने नहीं रिसीव किया। इसके कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर एक ऑडियो कॉल आई। जिसे भाजपा नेता ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि तीन दिन के अंदर उनकी हत्या कर देगा।
Big Bharat ट्वीटर को फोलो करें
एके 47 से मारने की दी धमकी
कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए अपर्णा यादव से कहा कि तीन दिन के अंदर एके 47 से तुम्हारी हत्या कर दूंगा। इस बात को गंभीरता से ले लो और नोट कर लो। इसके बाद कॉल करने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया।
हालांकि इस धमकी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम नंबर जांच कर रही है । जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपर्णा यादव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया मुलामय सिंह यादव के दूसरे बेटे की पत्नी हैं। विक्रमादित्य मार्ग उनका आवास है। वह लखनऊ में स्वयं सेवी संस्था संचालित करती है। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा था।