Big Bharat-Hindi News

रिलीज से पहले ही छाई ‘Toxic’, यश के खतरनाक अवतार ने मचाया तहलका!

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ आखिरकार 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज कई बार टल चुकी थी, लेकिन अब मेकर्स ने 26 अगस्त की तारीख तय की है।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो कर

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी।

‘Toxic’ एक एक्शन-गैंगस्टर ड्रामा बताई जा रही है और इसे कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

रिलीज से पहले ही पार किया करोड़ो का आंकड़ा

यश की Toxic रिलीज से पहले ही विदेशों में एडवांस बुकिंग से करीब ₹1 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि भारत में एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होगी।

ट्रेलर को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। खासकर यश का गैंगस्टर अवतार, एक्शन, विजुअल्स और डायलॉग्स चर्चा में हैं। वही फिल्म का माहौल डार्क, हिंसक और गंभीर नजर आ रहा है।

फिल्म को A सर्टिफिकेट

फिल्म की कहानी गोवा की पृष्ठभूमि में अपराध, सत्ता, विश्वासघात और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को A (Adults Only) सर्टिफिकेट मिला है, इसलिए यह बच्चों के लिए नहीं है।

बोकारो में BSL द्वारा संविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की ऐतिहासिक पहल

दूसरी तरफ, फिल्म के कुछ विजुअल्स और महिलाओं के चित्रण को लेकर आलोचना भी हुई है। यश और कियारा आडवाणी के ‘तबाही’ गाने में अंतरंग दृश्यों को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *