Bokaro के वेदांता स्टील प्लांट में ट्रांसफर विस्फोट होने से 5 मजदूर झुलसे, हालत बनी गंभीर
बोकारो: (Bokaro) झारखंड के बोकारो जिला से बड़ी खबर सामने आई है। वेदांता के स्टील प्लांट के ट्रांसफर में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में 5 मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आई है। इन मजदूरों में से एक की 85 प्रतिशत तक शरीर जल चुका है। जिसे Bokaro जनरल अस्पताल के चिकित्सकों ने रांची रेफर करने का सलाह दी है।
जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 10:00 बजे की है। बोकारो के सियालजोरी स्थित इलेक्ट्रोस्टील वेदांता के बिचिंग प्लांट के ट्रांसफार्मर से अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली की आपूर्ति बंद हो जाने के बाद एकाएक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद इतनी बड़ी घटना घटी।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म पठान पर विवाद, लोगो ने अभिनेता शाहरुख़ के पोस्टर जलाये
इस प्लांट में हुए हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक का प्राथमिक उपचार प्लांट के अस्पताल में चल रहा है । जबकि चार को बोकारो जनरल अस्पताल में लाया गया है। चारों मजदूरों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है ये सभी इलेक्ट्रोशियन थे और उसे ठीक करने में लगे हुए थे।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करे
वही इस हादसे में एक मजदूर का शरीर 85 प्रतिशत जल चुका है। जिसे बोकारो जनरल अस्पताल के डाक्टर ने रांची रेफर करने का सलाह दी है। घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
पुलिस समेत जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी घटनास्थल की ओर पहुंच चुके हैं। घायल कर्मियों में प्राण मांझी, प्रीतम मांझी, अनिल पाल, साहेब भुइयां, पलाश पाल शामिल हैं।