Skip to main content

Big Bharat-Hindi News

जेडीयू के दो दिग्गज नेता आपस में भिड़े:,अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर लगाया बड़ा आरोप..

पटना में बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC 2026) को लेकर जेडीयू के भीतर सियासी गहमागहमी कई दिनों से चल रही है । वही अब मामला गंभीर हो गया है यहां तक कि दोनों में आरोप -प्रत्यारोप तक बात पहुंच गई है।

दरअसल मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घर में AK-47 रखवाकर उन्हें फंसाया गया और जेल भेजा गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इन बयानों से नहीं हुई है।

Big Bharat ट्विटर को फॉलो करें

अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पार्टी की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था। उनका कहना था कि अगर सच्चाई सामने लानी है तो उनका और नीरज कुमार, दोनों का नार्को टेस्ट कराया जाए। अनंत सिंह ने दावा किया कि नार्को टेस्ट से पता चल जाएगा कि उनके आरोप सही हैं या नहीं।

बता दे MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि उनका विरोध जेडीयू से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वह नीरज कुमार को चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

सांसद पप्पू यादव का नितिन नवीन पर तंज, बोले- बाढ़ पीड़ितों के घर जाकर PM मोदी के जन्मदिन पर जलाएं दीया

इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है। नीरज कुमार ने भी अनंत सिंह के आरोपों पर पलटवार किया है और उन्हें चुनौती दी है कि अगर आरोपों में दम है तो वे अदालत का रुख करें।

फिलहाल AK-47 से जुड़े आरोपों को लेकर दोनों नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी तेज है और MLC चुनाव से पहले यह विवाद जेडीयू के लिए चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *