Ujjain Rape Case: उज्जैन बलात्कार मामले में आरोपी के पिता आए सामने , उसने अपने बेटे के बारे में क्या कहा? जानिए।

Ujjain Rape Case: उज्जैन बलात्कार मामले के आरोपी के पिता ने कहा कि उसे सीधे गोली मार दी जानी चाहिए, अब मैं लोगों को क्या मुंह दिखाऊंगा? मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा बच्चा ऐसा होगा।
मध्य प्रदेश: उज्जैन में हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। मामले में पुलिस ने नानाखेड़ा क्षेत्र निवासी ऑटो चालक भरत सोनी को मुख्य आरोपी बनाया है। उसका ऑटो जब्त किया है और एक अन्य ऑटो चालक राकेश मालवीय को साक्ष्य छुपाने पर आरोपी बनाया है।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
वही इस मामले में आरोपी भरत सोनी के पिता का कहना है कि उसे तुरंत गोली मार देनी चाहिए थी उज्जैन में 15 साल की लड़की से रेप का आरोपी भरत सोनी पुलिस हिरासत में है। उसने ऐसा घिनौना काम किया है कि पूरा परिवार पछताता है. आरोपी के पिता राजू सोनी ने शुक्रवार को कहा, लड़की के साथ बहुत गलत हुआ है. जो भी दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए. ऐसे अपराधियों को फाँसी नहीं तो और क्या सज़ा दी जाए? अगर मेरा बेटा अपराध करे तो उसे सीधे गोली मार देनी चाहिए.’ उसे पकड़ा नहीं जाना चाहिए था।
अब लोगों को क्या मुँह दिखाएंगे?
राजू सोनी ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि अब मैं लोगों को क्या मुंह दिखाऊंगा? मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा बच्चा ऐसा होगा. हालाँकि उन्हें नहीं लगता कि उनके बेटे ने ऐसा किया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर लड़के ने ऐसा किया होता तो वह भाग जाता, लेकिन वह नहीं भागा. अब अगर उसने कोई गलत काम किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए.’
आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
आरोपी भरत सोनी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. जब उसने भागने की कोशिश की तो वह घायल हो गया। शुक्रवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डॉक्टरों ने उसे इंदौर रैफर कर दिया।
लड़की के साथ रेप किया और भाग गया
दरअसल, पीड़ित लड़की सतना जिले की रहने वाली है। आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी भरत सोनी ने बच्ची को ऑटो में अपने साथ ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया। खून से लथपथ लड़की को राकेश नाम के शख्स ने अपने ऑटो में लिफ्ट दी। कुछ दूर ले जाने के बाद राकेश ने उसे हाटकेश्वर कॉलोनी के बाहर छोड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपियों की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज कर लिया है