पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस की जीप समेत 10 गाड़ियां फूंकी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
जानकारी के अनुसार घटना जीरोमाइल के आसपास हुई जहां एक बस ने एक युवक को कुचल डाला जिससे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। युवक की मौत से नाराज भीड़ ने सड़क पर जमकर बवाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो जीप समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी।

आक्रोशित भीड़ ने ट्रैफिक पोस्ट को भी फूंक दिया। इतना ही नहीं, एक स्लीपर बस को भी आग के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस बस से हादसा हुआ था, उसे भी गुस्साई भीड़ ने जला दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर । इसके बाद सड़क पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने का प्रयास किया गया।
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का CJI सूर्यकांत पर बड़ा बयान, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा का श्रेय….
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और । हादसा किस वजह से हुआ और आगजनी में कितना नुकसान हुआ, इसकी भी जांच की जा रही
है।














