असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के विज्ञापन पर मचा घमासान, देशभर में होगी 100 FIR दर्ज़

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा के विज्ञापन पर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष और कई पत्रकार और फिल्मकार इस पर विरोध जाता रहे है। दरअसल असम बीजेपी के हेंडल से मुख्यमंत्री का विवादित वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसमें वह मुसलमानों को गोली मारते हुए दिखाई दे रहे है।
Big Bharat ट्विटर को फॉलो करें
उस वीडियो में साफ दिख रहा है उनके हाथ में एक बंदूक है और उनके निशाने पर दो मुस्लिम दिख रहे हैं जो सर पर टोपी पहने हुए हैं। वीडियो के वायरल होते ही इसके हर तरफ निंदा की जाने लगी, जिसके बाद बीजेपी ने वीडियो हटा लिया.
इस वीडियो के बाद कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग पूरे देश में 100 FIR दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं जमात ए इस्लामी हिंद उपाध्यक्ष मलिक मोतासिम खान ने कहा है कि नफरत की सियासत कर रहे है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहिए।
दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आकर्षित लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी
इसके अलावा पत्रकार आशुतोष ने कहा हिमंता बिस्वा सरमा के विडियो को पूरी दुनिया में दिखाया जाना चाहिये, इसे बिल्कुल डिलीट नहीं करना चाहिये ताकि पूरी दुनिया देखे संघ परिवार का असली चेहरा। पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने हिमांता बिस्वा शर्मा के नए वीडियो पर कहा ये न्यू इंडिया का बदसूरत चेहरा है।
फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने हिमांता बिस्वा शर्मा के पोस्ट पर कहा कि एक राज्य का मुख्यमंत्री ‘मुसलमानों’ पर गोली चलाता दिख रहा है। नफ़रत और हिंसा के प्रचार का ये वीभत्स रूप है। बिल्कुल नाजी जर्मनी जैसा घिनौना है।














