सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, अनुपम खेर ने किया भावुक पोस्ट

बॉलीवुड: सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है । जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वे 67 साल के थे। एक्टर की मौत की खबर सामने आते ही फिल्मी दुनिया में सन्नाटा छाया हुआ है. हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।
उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने इसकी जानकारी दी। अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि 45 साल की दोस्ती पर आज पूर्ण विराम लग गया। सतीश के बिना जिंदगी फिर कभी पहले की तरह नहीं रहेगी।
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023
बताया जा रहा था सतीश दिल्ली में थे जब एक रोड ट्रिप के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक किसी से मिलने के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को हार्टअटैक आने से मौत हो गई।
फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद आज दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके मुम्बई स्थित आवास पर लाया जाएगा और फिर यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आपको बता दे की सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था। बॉलीवुड में अपना ब्रेक पाने से पहले उन्होंने थिएटर में भी काम किया था। सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।