Big Bharat-Hindi News

बोकारो का सबसे पुराना कॉलेज B S City कॉलेज क्या बंद हो जाएगा? ऐसा हुआ तो ….

बोकारो: झारखंड के बोकारो में सबसे पुराना सरकारी कॉलेज B S City कॉलेज बंद होने के कगार पर हो गया है। बताया जा रहा है लीज की राशि जमा नहीं करने की वजह से कॉलेज का रिलीज रद्द कर दिया गया है अगर यह कॉलेज बंद होता है तो 2500 से अधिक छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा

कम फीस में उच्च शिक्षा

बता दे बोकारो स्टील सिटी कॉलेज सेक्टर 6 स्थित लगभग 22 एकड़ जमीन पर स्थापित है । कॉलेज की स्थापना 1970 में हुई थी। पहले यह सेक्टर 1 में संचालित होता था बाद में इसे सेक्टर 6 स्थानांतरित किया गया। कॉलेज में कला विज्ञान , वाणिज्य और प्रबंधन स्नातक व स्नाकोत्तर की पढ़ाई होती है । यह कॉलेज गरीब आदिवासी अल्पसंख्यक और कमजोर वर्ग के लिए कम फीस में उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा साधन रहा है। यहां छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है

Big Bharat ट्विटर को फॉलो कर

मामला तब गंभीर हो गया जब बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से बताया गया कि वर्ष 2008 में 22 एकड़ जमीन का लीज खत्म हो चुका था जिसके बाद अब तक रिन्यू नहीं कराया गया है इसी के साथ कॉलेज के ऊपर 10 करोड रुपए से अधिक का कर्ज बताया गया है। जिसके कारण लीज कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद कॉलेज बंद होने का खतरा मंडराने लगा।

बेतिया: पिता ने गुस्से में बेटे के ऊपर डाला खौलता तेल, हालत नाजुक

कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि यह संस्थान सिर्फ शिक्षा केंद्र नहीं बल्कि हजारों परिवारों का भविष्य है आदिवासी और ग्रामीण छात्र बड़ी संख्या में यहां पढ़ने आते हैं छात्रों का कहना है कि बोकारो स्टील प्रबंधन को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 फ्री जमीन उपलब्ध कराया जाए

इस संबंध में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों को जानकारी दी गई है कॉलेज प्रबंधन में एक समिति भी बनाई थी लेकिन समाधान नहीं निकल रहा है। कर्मियों की मांग है कि जिस तरह अन्य सरकारी विभागों को जमीन दी गई है इस तरह सरकारी कॉलेज को भी फ्री जमीन उपलब्ध कराई जाए।

अब बड़ा सवाल यह है की शैक्षणिक राजधानी कहे जाने वाले बोकारो का सबसे पुराना सरकारी कॉलेज बंद हो जाएगा या कोई समाधान निकलेगा। यदि कोई समाधान नहीं निकलेगा तो हजारों छात्रों के भविष्य के जिम्मेदारी कौन लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *