साक्षी मलिक ने कुश्ती को किया अलविदा , बोली – ‘अगर बृजभूषण सिंह का सहयोगी WFI चीफ़ रहेगा तो …………
साक्षी मलिक ने कुश्ती को किया अलविदा , बोली – ‘अगर बृजभूषण सिंह का सहयोगी WFI चीफ़ रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं
दिल्ली: पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं…”
Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे
दरसल भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव गुरुवार (21 दिसंबर) को संपन्न हुए। संजय सिंह नए अध्यक्ष बने हैं। बताया जा रहा है वह पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। पहलावनों ने इस साल बृजभूषण शरण के खिलाफ ही मोर्चा खोला था और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। अब उनके ही करीबी के अध्यक्ष बनने पर साक्षी ने संन्यास का फैसला कर लिया।
पहलवान साक्षी मलिक ने रोते हुए कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। अगर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।”