Big Bharat-Hindi News

हुरलुगं के निवर्तमान मुखिया के पास अपार जनसमर्थन, ग्रामीणों ने दिया मुखिया का साथ

बोकारो: गोमिया प्रखंड अंतर्गत हुरलुगं के निवर्तमान मुखिया के पास अपार जनसमर्थन ग्रामीणों ने कहा कि दोबारा मुखिया बनते देखना चाहेंगे।

निवर्तमान मुखिया पूरन महतो ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा की 2015 से अब तक अपने पंचायत में करीब 500 वृद्धा विधवा पेंशन, 300 के करीब प्रधानमंत्री आवास योजना, 35 से 40 के करीब पीसीसी पथ का निर्माण, 50 से अधिक कूप का निर्माण सहित 2 गार्ड वाल का निर्माण करवाया एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत 300 शौचालय का निर्माण करवाने का काम किया।

कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान 5000 पीस माक्स एवं 40 लीटर सैनिटाइजर पंचायत के लोगों को उपलब्ध कराया। गरीब अप्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन में सरकार द्वारा चावल का वितरण चिन्हित कर किया गया। वही गरीब युवतियों की शादी में अपने निजी मत से सहायता करने का काम किया। आज यही कारण है की ग्रामीण उन्हें चाहती है आगे भी अगर मौका मिलेगा तो वह ग्रामीणों की सेवा करेंगे।

इस बीच उपस्थित समाजसेवी महेंद्र प्रताप ने कहा कि आने वाले चुनाव में हुरलुगं पंचायत के मुखिया पद के सबसे प्रबल दावेदार पूरन महतो ही है और हम सभी ग्रामीण दोबारा मुखिया बनते देखना चाहते हैं।

मौके पर वार्ड सदस्य योगेश्वर कुमार मेहता, सलीम अंसारी जानकी महतो भुनेश्वर महतो प्रसादी महतो जलील अंसारी डोमन महतो भीम महतो नागेश्वर महतो जरिया देवी मंगरी देवी सरिता देवी गुलबी देवी मोहनी देवी बुधनी देवी मंगरी देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *