बिहार: दरभंगा में मछुआरों ने पीएम मोदी के 71 वें जन्मदिन को अनोखे तरीके से किया सेलिब्रेट,
दरभंगा: देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 71 वे जन्मदिन को खास बनाने के लिए अपने अपने तरीके से देशवासियो ने बधाई दी । कही सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत गरीबों के बीच फल का वितरण किया गया, तो कही नमो स्टाल लगाकर चाय की चुस्की ली गयी, तो कही उनके दीर्घायु जीवन हेतु चादर पोशी किया गया।
वही दरभंगा में भी मोदी के जन्मदिन पर मछुआरा सामाज ने विशेष तरीका अपनाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन का उपहार दिया। दरअसल दरभंगा के मछुआरा समाज ने माननीय पीएम को उनके जन्मदिवस पर अपने अलग अंदाज में बधाई दिया । मछुआरा समाज द्वारा तालाब के बीच पीएम मोदी के जन्मदिन पर 71 नाव पर 71 किलोग्राम के कुल 71 केक काटे गए।
#BJP #Bihar #PMOIndia#PMModi #PMModiBirthday #Bigbharat#दरभंगा में मोदी जी के जन्मदिन पर मछुआरा समाज ने विशेष तरीका अपनाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन को मनाया। मछुआरा समाज ने तलाब के बीच 71 नाव पर 71 किलोग्राम के कुल 71 के काटे। pic.twitter.com/8GgGdsHnv6
— Big Bharat (@Big_Bharat) September 17, 2021