Big Bharat-Hindi News

जमुई जिले में सड़क मार्ग पर हुआ बम विस्फोट, चार स्कूली बच्चें गंभीर रूप से घायल, पुलिस छानबीन में जुटी

जमुई:  बिहार के जमुई जिले से बुधवार को बम विस्फोट की खबर सामने आयी है। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है इस बम विस्फोट में चार स्कूली बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सभी बच्चे पढ़ाई कर घर वापस लौट रहे थे।  आनन फानन में स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गयी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बता दे पूरी घटना चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर लक्ष्मीपुर सड़क मार्ग की है। सभी बच्चे माधोपुर ऑक्सफोर्ड प्वॉइंट से पढ़कर वापस घर जा रहे थे, तभी ये अचानक हादसा हुआ। घटना में घायल हुए बच्चों में राहुल कुमार -पिता लक्ष्मण यादव, पूनम कुमारी -पिता कांग्रेस यादव, विवेक कुमार- पिता मनोज यादव और शिवम कुमार- पिता विष्णुदेव यादव शामिल है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *