चिराग पासवान के समर्थक गुस्से में बेकाबू हुए , पार्टी कार्यालय में पशुपति पारस के नेम प्लेट पर कालिख पोती
पटना: पटना में लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चिराग पासवान के समर्थक बेकाबू हो गए हैं। चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस द्वारा उठाये गए कदम का काफी विरोध देखा गया। मंगलवार को लोजपा के समर्थक पार्टी कार्यालय में घुसकर काफी हंगामा किये। नाराज कार्यकर्ताओं ने पशुपति कुमार पारस के नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। कार्यकर्ता आक्रोशित होकर पशुपति पारस मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
चाचा कर रहे है गद्दारी
नाराज लोजपा कार्यकर्ताओं ने का कहना है कि वो पशुपति कुमार पारस को कुछ नहीं मानते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ही उनके लिए सबकुछ हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पार्टी कार्यालय में घुसने नहीं दिया जा रहा है। जबकि आज तक चिराग के नेतृत्व में ऐसा नहीं हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं को ही पार्टी कार्यालय से बाहर निकाल कर फेंका जा रहा है। पशुपति पारस पार्टी को चलाना नहीं चाहते हैं, वह पद और पावर के लिए चिराग पासवान के साथ गद्दारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: बोकारो: जरीडीह प्रखंड कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने किया प्रखंड कमिटी का गठन
चिराग है तो LJP है
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मीडिया से कहा कि पशुपति पारस को कोई नहीं जानता है। पार्टी के कार्यकर्ता चिराग पासवान के साथ हैं। चिराग पासवान ने जो मान सम्मान पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है, वो पशुपति पारस कभी नहीं दे पाएंगे। ऐसे में लोजपा के उत्तराधिकारी चराग पासवान थे और चिराग पासवान ही पार्टी को संभालेंगे। पूरी पार्टी चिराग पासवान के साथ है.