Big Bharat-Hindi News

वैशाली: स्थानीय लोगो की पुलिस के साथ झड़प, एक पुलिस कर्मी को कॉलर पकड़कर घुमाया, जानिए पूरा मामला

वैशाली: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुस्साए लोगो ने एक पुलिस को कॉलर पकड़कर सड़क पर दौरान लगे वही लोगो ने पुलिस के वहां को भी छतिग्रस्त कर दिया । दरअसल यह पूरा वाक्या तब घटित हुआ जब पुलिस एक व्यक्ति जो  नशे की हालत में था उसका  पीछा कर रहा था। उसी दौरान पुलिस  एक मजदूर व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना के बाद लोगो ने गुस्से  में आकर सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। वही पुलिस वैन पर भी हमला कर दिया साथ ही एक पुलिस कर्मी को लोगो ने बंधक बना लिया एवं उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद हाजीपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है।  मृतक की पहचानकटहरा थाना क्षेत्र के करहटिया गांव निवासी राजेन्द्र पासवान (50) के रूप में हुई है।

गाजियाबाद: नौकरानी पर पेशाव मिलाकर खाना बनाने का आरोप, नौकरानी ने बताया आखिर ऐसा क्यों की?

बताया जा रहा है कि वे घर जा रहे थे तभी पुलिस को शक हुआ था कि व्यक्ति नशे की हालत में है जिसे पीछा कर रहा था। वहीं पुलिस द्वारा शराबी आदमी को पकड़ने के दौरान एक मजदूर व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा इतना भड़क उठा कि पुलिस वाले को बंधक बना लिया और पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं लोगों में आक्रोश बढ़ता देख मौके से महुआ एसडीपीओ सूरत सुमन ने आक्रोशित लोगों के सामने हाथ जोड़कर समझाने की प्रयास किया।

पुलिस ने विज्ञप्ति में बताया 

वहीं इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, महुआ थाना प्रातः गश्ती में स०अ०नि० भुनेश्वर राम एवं गश्ती दल के सिपाही को मद्यनिषेध टॉल फ्री नं0-15545 (ETN NO- 272326) से सूचना मिलने पर गश्ती दल ग्राम जलालपुर गंगटी में पहुँची, तभी जाँच के लिए आए पुलिस वाहन को देखकर 01 वृद्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस एवं व्यक्त्ति की दुरी 250 मी0 के करीब थी। उक्त व्यक्ति भागने के क्रम में गिर गए और वही पर उनकी मृत्यु हो गई। मृतक का नाम राजेन्द्र पासवान, उम्र लगभग 50 वर्ष, पे०-स्व० महावीर पासवान, सा०-करहथीया बुजुर्ग, थाना-कटहरा, जिला-वैशाली है।

अग्रतर कार्रवाई की जा रही है 

इसी को लेकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल के साथ मारपीट किया गया एवं सरकारी वाहन पर पत्थरबाजी कर शीशा फोड दिया गया है। मारपीट के क्रम में गश्ती दल के एक सिपाही को हल्की चोट आई है, जिनका ईलाज अनु० अस्पताल महुआ में चल रहा है। पुलिस बल के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *