Big Bharat-Hindi News

“बसपन का प्यार” गाने वाले ‘सहदेव’ का एक्सीडेंट, हालत गंभीर, रैपर बादशाह ने जाना हाल और दिया मदद का भरोसा

छत्तीसगढ़: बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ ‘बसपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आने वाले सहदेव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बादशाह ने सहदेव के परिजन को फोन करे हाल जाना और उन्होंने मदद करने का भी भरोसा दिया।

दरअसल सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। उनका इलाज डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई। बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था, इसलिए इसे काफी चोटें आईं।

रैपर बादशाह ने जाना हाल

वही इस घटना की जानकारी मिलते ही बादशाह ने फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की, और बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सड़क हादसे में घायल सुकमा के गायक सहदेव दिरदो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। दुर्घटना पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी दुख जताया और फोन पर स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *