Big Bharat-Hindi News

नई आफत ने दी दस्तक: ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस का खौफ , पहला केस मिलने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली:  पूरा देश कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से जूझ रहा था । सरकार को लिए यह बड़ी चुनौती है लेकिन देश में एक से एक महामारी उत्पन्न हो रही है। पिछले कुछ दिनों से पूरा देश कोरोना के साथ साथ ब्लैक फंगस और व्हाईट फंगस जैस खतरनाक बीमारियों से सामना कर रहा है वही एक नई आफत  ने दस्तक दे दी है। इसे येल्लो फंगस के रूप में पहचान की गयी यही। जो    सबसे ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।

दरअसल  उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से अजीब मामला सामने आया है। यहां एक मरीज़ ब्लैक फंगस के साथ-साथ व्हाइट फंगस और यलो फंगस तीनो से  ग्रस्त है । गाजियाबाद के जिस अस्पताल में ये मामला सामने आया है, वहां व्हाइट फंगस के ही 7 केस सामने आ चुके हैं।

येलो फंगस की पुष्टि

बता दे गाज़ियाबाद के संजय नगर निवासी  में तीन तरह के फंगस पाए गए। अब वरिष्ठ ENT  स्पेस्लिस्ट ने बताया की मरीज को एंडोस्कोपी में पता चला की उसे ब्लैक, व्हाइट और येलो तीनो फंगस है। उन्होंने बताया की यह फंगस रेप्टाइल्स में पाया जाता है। पहली बार इंसानो में देखा गया है।

फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच में जुटे हैं। हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के आधार पर मरीजों में सफेद फंगस और एक मरीज में यलो फंगस की पुष्टि हुई है। हालांकि, फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी के द्वारा भी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन  जिस तरह से फंगस के स्पेशलिस्ट के द्वारा यह घोषणा की गई है तो निश्चित तौर पर यह माना जा सकता है कि अब तीन तरीके का फंगस यहां लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

येलो फंगस के लक्षण

डॉक्टर ने जानकारी दी है कि यलो फंगस में सुस्ती, कम भूख लगना, वजन कम होना मुख्य लक्षण हैं। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता है आप पीले फंगस के अधिक गंभीर लक्षण, जैसे मवाद का रिसाव करना और संभवतः खुले घाव का धीमी गति से ठीक होना और सभी घावों की धीमी गति से भरना, कुपोषण और अंग विफलता जैसे लक्षण भी नजर आएंगे ।

एक मात्र इलाज इंजेक्शन Amphoteracin B

डॉक्टर के दावे के अनुसार  यलो फंगस एक घातक बीमारी है क्योंकि यह आंतरिक रूप से शुरू होता है और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप किसी भी लक्षण को नोटिस करते ही इलाज  कराये । इसका एक मात्र इलाज इंजेक्शन Amphoteracin B है जो एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीफ़ंगल है। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसी बीमारी को रोकने के लिए आसपास सफाई रखना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *