Big Bharat-Hindi News

katihar: कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में महिला को मारी गोली, हुई मौत, अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस।

( Katihar) कटिहार के कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में गुरुवार की रात कुछ अपराधियों ने एक महिला लक्ष्मी देवी जो मनीष ठाकुर की पत्नी है, के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और फरार हो गए।

Big Bharat  ट्वीटर को फॉलो करे

गोली चलने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तत्काल कुरसेला थाना को दी गई। मौके पर कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंच कर, आगे की कार्रवाई में जुट गए। घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के दो वर्ष पुरे होने पर बचपन के मित्रों और सहपाठियों ने दी बधाई 

इस संबंध में थाना प्रभारी गुड्डू कुमार ने बताया कि महिला की मौत हो गई है और कागजी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं महिला के बेटे ने बताया कि यह घटना करीब साढ़े नौ बजे की है, दो अपराधी आए और उसे गोली मार कर फरार हो गए। पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं।

रिपोर्ट: रतन कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *