Big Bharat-Hindi News

रामपुर के एसपी का विवादित बयान, कहा- मैं उस मां बाप को जेल भेजना चाहूंगा जो ये शिकायत लेकर आए कि मेरी लड़की चली गई”

उत्तर प्रदेश : रामपुर  जिले के SP ने एक सभा के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा था “मैं तो उस मां बाप को जेल भेजना चाहूंगा जो ये शिकायत लेकर आए कि मेरी लड़की चली गई”। हालांकि बाद में रामपुर के एसपी अशोक कुमार ने  अपने बयान का खंडन करते हुए खेद प्रकट किया।

बयान का खंडन कर किया खेद प्रकट

दरअसल एसपी अशोक कुमार ने अपने भाषण के दौरान कहा की अक्सर घटना सुनने को मिलती है कोई हिन्दू लड़की मुहमदम के घर जा रही है या मुहम्दम लड़की हिन्दू के घर चली गयी। आप लोग देखिये परिवार में  ऐसा क्यों हो रहा है। मै तो  ऐसे मामलो में उस माँ बाप को जेल भेजना चाहूंगा। जो ये शिकायत लेकर आये और कहे  मेरी लड़की चली गयी। एसपी के बयान वीडियो सोसल मिडिया में  वायरल हो गया। जिस पर कुछ लोगो ने विरोध में टिपण्णी भी की। जिसके बाद उन्होंने बयान का खंडन कर खेद प्रकट किया।

एसपी ने खंडन करते हुए लिखा बयान

एसपी ने अपने बयान का खंडन करते हुए लिखा है “सादर सूचित करना है कि मेरे एक वक्तव्य कि,” जो मां बाप अपने बच्चों के भागने की शिकायत लेकर आए मन करता है कि उन्हें भी जेल भेज दूं….” उक्त वक्तव्य के बाबत विनम्रता पूर्वक स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैं इसका पुरजोर खंडन करता हूं, मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी न मैं ऐसा कर सकता हूं ना ही कोई कर सकता है। मैं हमेशा ऐसे पीड़ित को अपना परिवार समझते हुए  उसकी पूरी वैधानिक और प्रशासनिक मदद करता हूं और करता रहूंगा।

उक्त वक्तव्य का केवल इतना आशय है कि हमारे जीवन की आपाधापी में जाने अनजाने हमारा परिवार और बच्चे उपेक्षित हो जाते हैं, जिनसे ये समस्या बढ़ रही है। हम अभिभावक के रूप में अपने बच्चों के संस्कार को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत करें। वक्तव्य के किसी ऐसे भाव कि “शिकायत करने वाले मां बाप को जेल भेज दूंगा” का मैं पुनः खंडन करता हूं, यदि किसी बंधु को इससे कोई पीड़ा हुई हो तो मैं खेद भी प्रकट करता हूं। मेरा भाव केवल बच्चों एवं परिवार के संस्कार को दृढ़ता से पोषित करने का है।

                                                                                      पुलिस अधीक्षक ,                                                                                                             रामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *