Big Bharat-Hindi News

चिराग पासवान ने इस्तीफे पर दिया रिएक्शन, कहा – ललन बाबू कहावत है ना की कर्म लौट कर आता है

चिराग पासवान ने ललन सिंह के इस्तीफे पर कहा” नीतीश कुमार के महत्वकांक्षा के  शिकार हुए ललन सिंह,  कहावत है ना की कर्म लौट कर आता है,

नई दिल्ली: दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद  नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। जेडीयू और राजद के तमाम नेताओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बधाई दी। वही नीतीश कुमार के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही बिहार में सियासी हलचल तेज़ है।

Big Bharat ट्वीटर को फॉलो करे

इसको लेकर एलजेपी( रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा ललन सिंह साजिश के शिकार हो गए हैं उन्होंने ट्वीट कर कहा” जो कभी दूसरे के घर को तोड़ने और अध्यक्ष पद से हटाने के लिए साजिश किए आज वो स्वयं साजिश के शिकार हो गए। ललन बाबू कहावत है ना की कर्म लौट कर आता है, आज कुछ वैसा ही आपके साथ भी हो रहा है। मैं आपकी व्यथा को समझ सकता हूं।

जदयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं रहेगा

आप भी आज नीतीश कुमार जी के महत्वकांक्षा का शिकार हो गए। इससे पहले भी जदयू के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों को नीतीश जी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। उनको अपने नेताओं के बढ़ते कद से ही सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जनता दल यूनाइटेड में गुटबाजी अब इस कदर बढ़ गई है कि यह मतभेद और अंतरकलह पार्टी का अस्तित्व खत्म करके ही मानेगी। आने वाले चुनाव में जदयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं रह जाएगा।

समस्तीपुर: पुलिस ने कुख्यात अपराधी को 2 लोडेड देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार, बड़ी बरदात को देने जा रहे थे अंजाम

इन सबके बीच एक सवाल  राजनीतिक गलियारों में  रह रह कर उठ रहा है , अब ललन सिंह का क्या होगा ?  क्या ललन सिंह और नीतीश के बीच सब ठीक है? हालांकि नीतीश कुमार ने  कहा उनका ललन सिंह के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है। पद पर न रहते हुए भी ललन सिंह पार्टी के लिए वह सभी काम करते रहेंगे जो अभी तक करते आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *