झारखण्ड: जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 फरवरी को चंदनकियारी में होगी : वेदांता के आर्चरी मैदान पर खेला जाएगा
झारखण्ड( बोकारो): जिला स्तरीय तिरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी को चंदनकियारी में किया गया गया है। यह प्रतियोगिता वेदांता के आर्चरी मैदान पर खेला जाएगा। जिसकी तैयारी बोकारो जिला तिरंदाजी संघ की ओर से की गयी है।
प्रतियोगिता को कुल 4 वर्ग में बांटा गया
प्रतियोगिता को कुल 4 वर्ग में बांटा गया है। मिनी सब जूनियर, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में जिले भर से करीब 80 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव करण कर्मकार ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। जिसमें सभी प्रखंड से खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए विशेष बस का भी प्रवधान किया गया है। जो सुबह 7 बजे सेक्टर 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से खुलेगी। खिलाड़ियों को लेकर बस नया मोड़ होते हुए वेदांता आर्चरी मैदान पहुंचेगी।
बोकारो के खास खबर के लिए: Live Bokaro
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इंडियन राउंड का आयोजन चाईबासा के कुमारडंगी में किया जाएगा। 11 से 13 फरवरी तक इंडियन रांउड का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी 9 फरवरी तक तक इंट्री कर सकेंगे। 14 से 16 फरवरी तक सिल्ली में होने वाले कम्पाऊण्ड राउंड के लिए खिलाड़ी 12 तक तक इंट्री भरेंगे। वहीं बोकारो में 19 से 21 फरवरी तक होने वाले रिकर्व रांउड के लिए 17 फरवरी तक खिलाड़ी इंट्री कर सकेंगे।