Big Bharat-Hindi News

बिहार: सीएम नितीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला, राज्य में 15 मई तक लगाया लॉकडाउन

पटना:  बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नितीश कुमार ने 15 मई तक बिहार में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी ट्वीट का उन्होंने दी है। साथ ही इसकी विस्तृत मार्ग निर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध  में आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने  निर्देश दिया है।

हालांकि राज्य सरकार ने अब तक खुलासा नहीं किया है कि इस दौरान सूबे में क्या खुले रहेंगे औऱ क्या बंद रहेंगे। इसके लिए सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में फैसला लिया जायेगा।.  नीतीश कुमार ने भी कहा है कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद ये तय होगा कि लॉकडाउन से किन चीजों की छूट होगी और क्या सब पाबंदी होगी। आज शाम तक सरकार इसे लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगी।

यह भी पढ़े: IPL-2021 SRH vs MI: मुंबई और हैदराबाद की टीम होंगी आमने- सामने , क्या हैदराबाद की टीम मुम्बई को रोक पायेगी ?

बता दे की राज्य सरकार को मंगलवार को हाईकोर्ट द्वारा भी पूछा गया था की लॉकडाउन के संबंध में सरकार कब तक निर्णय लेगी। वही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा भी लॉकडाउन के मांग की जा रही थी। IMA ने सरकार से 15 दिनों की लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनन फानन में कल  बैठक बुलायी थी, जिसमें उन्होने अपने मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों के अलावा सरकार के आलाधिकारियों से लंबी चर्चा की थी। औऱ फिर ये तय हुआ था कि बिहार में लॉकडाउन लगा दिया जाये। इसके बाद ही आज नीतीश कुमार ने इसका एलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *