Big Bharat-Hindi News

बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, जेडीयू नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

पटना: बिहार में लॉकडाउन के दौरान अपराधी वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है।. अपराधी बेखौफ होकर  आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वही इस क्रम में राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां कुछ अपराधियों ने दिनदहाड़े  जेडीयू नेता को गोली मार दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस मामलेकी छानबीन में जुटी हुई है।

बता दे यह घटना राजधानी पटना के दानापुर इलाके की है, जहां सगुना मोड़ के पास मैनपुरा रोड स्थित हवेली के पास अपराधियों ने जनता दल यूनाइटेड के नेता को गोली मार दी है। गोली लगने के कारण जेडीयू नेता अरशद हुसैन बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जेडीयू नेता अरशद हुसैन पेशे से एक वकील भी हैं।

यह भी पढ़े: अनाथ बच्चो की मदद के लिए बिहार सरकार आगे आये, नितीश सरकार ने की महत्वपूर्ण ऐलान

घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। वही  स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची दानपुर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कई लोगों से पूछतछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *