Big Bharat-Hindi News

आरजेडी ने फिर किया दावा: बिहार में जल्द होगा सत्ता परिवर्तन , तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री

पटना: बिहार में इन दिनों एनडीए गठवन्धन सरकार में लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी चल रही है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में सत्ता परिवर्तन का एक बार फिर से दावा किया है कि तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनने  वाले हैं। आरजेडी को पूरा विश्वास  है कि 2022 में नेता  प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता और विधायक के भाई वीरेंद्र ने इस बात दावा मिडिया से ख़ास बातचीत में किया है कि तेजस्वी यादव बहुत जल्द बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं और इसके साथ ही नीतीश कुमार बिहार की राजनीति  से संन्यास ले लेंगे।

मुकेश साहनी हमारे है और हमारे रहेंगे’

दरअसल बिहार में शराबबंदी के मसले पर विधानसभा के अंदर अविश्वास प्रस्ताव लाने का दावा किया है। भाई वीरेंद्र का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री केवल दूसरे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए शराबबंदी की बंसी बजा रहे हैं। आरजेडी विधायक ने कहा है कि बिहार में सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। वही मुकेश साहनी के बारे में उन्होंने बयान दिया है ‘ सामाजिक न्याय को मानने वाले है मुकेश साहनी। बीजेपी के प्रलोभन के कारण भटक गए थे मुकेश साहनी हमारे है और हमारे रहेंगे’ समर्थन वापस लेने का तय उनको करना है।’

आरजेडी ने यह भी दावा किया है कि नीतीश कुमार का वक्त अब खत्म हो चुका है। बिहार की जनता उनकी हकीकत को जान चुकी है। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश भले ही जैसे तैसे मुख्यमंत्री बन गए लेकिन अब उनके सन्यास का वक्त नजदीक आ चुका है।

नशा मुक्ति अभियान चलाने की दी हिदायत

बिहार में नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के साथ नीतीश अपना बोरिया बिस्तर समेट लेंगे। वही शराबबंदी को लेकर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार वाकई बिहार में सामाजिक बदलाव करना चाहते हैं तो उन्हें नशा मुक्ति अभियान चलना चाहिए ना कि केवल शराबबंदी कानून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *