केंद्र सरकार ने वैक्सीन बर्बाद करने वाले राज्यों की जारी की सूची, जानिये बिहार का स्थान
नई दिल्ली: देशभर में वैक्सीन की बर्बादी को लेकर मामला सामने आया है। केंद्र सरकार ने 10 ऐसे राज्यों की लिस्ट जारी की जहां वैक्सीन की सबसे अधिक बर्बादी हुई है। जिसमें बिहार का स्थान छठे नंबर पर है। बिहार ने वैक्सीन की बर्बादी में मेघालय तमिलनाडु ,मणिपुर, दमन को भी काफी पीछे छोड़ा है। बताया जा रहा है वैक्सीनेशन की शुरुआती दौर में वैक्सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी हुई थी। डोज का कंबीनेशन और लाभार्थियों की संख्या में मैच नहीं होने के कारण यह समस्या आई थी।
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9 मई को एक रिपोर्ट जारी की है । जिसमे वैक्सीन की बर्बादी करने वाले देश के 10 राज्यों को क्रमबद्ध किया गया है। वैक्सीन की बर्बादी का आंकड़ा को प्रतिशत में जारी किया गया है। सबसे अधिक वैक्सीन की बर्बादी करने वाला राज्य लक्षद्वीप है और सबसे कम वैक्सीन की बर्बादी करने वाला राज्य मणिपुर है। वही इस लिस्ट में बिहार 4.96 % के साथ 6वें स्थान पर है।
लक्षद्वीप में वैक्सीन की सबसे अधिक 22.74%, हरियाणा में 6.65%, असम में 6.07%, राजस्थान में 5.50%, बिहार में 4.96 %, दमन में 4.93%, मेघालय में 4.21%, तमिलनाडु में 3.94% और मणिपुर में 3.56% बर्बादी हुई है।